Polygon

लीजिए आ गयी ‘मेड इन इंडिया’ Cryptocurrency,  जाने क्यों विश्वभर के लोग कर रहे है इसकी जमकर खरीदारी

भारत में बनी Cryptocurrency Polygon World’s top 20 digital currency में शामिल, जानिए इसके बारे में

 Polygon Cryptocurrency वास्तव में एक डिजिटल करेंसी है,  जिसके जरिए आजकल बेहतरीन रिटर्न कमाने में मदद मिल रही है। दुनिया भर में बहुत सी Cryptocurrency मौजूद हैं जिनमें ट्रेडिंग चल रही है। इनमें Bitcoin, DogCoin, Ethereum, Chia जैसी Cryptocurrency शामिल है।  साल-2019 में Polygon (पोलीगॉन) के टोकन दुनिया में बिनेंस (इसी करंसी में खरीद-बिक्री होती है) के  जरिये बांटे गए या बेचे गए। तब  यह Company startup के तौर शुरू हुई थी। इस दौरान कंपनी ने 50 लाख डॉलर की पूंजी जुटाई थी। दुनिया के अलग-अलग देशों में बनी Cryptocurrency की भरमार है, लेकिन कुछ ही नाम ऐसे हैं जो जुबान पर चढ़े हैं,जैसे बिटकॉइन, इथीरियम, डोजकॉइन Etc.  इन नामों में आपने शायद ही किसी देसी Cryptocurrency को देखा-सुना होगा। अगर नहीं सुना तो Polygon पोलीगॉन के बारे में जान लीजिए। यह नाम भले ही अंग्रेजी है लेकिन है खांटी देसी है । साथ यह डिजिटल करंसी दुनिया की Top 20 Crypto में शामिल हो गई है।

 

 

आइये  जाने Cryptocurrency Polygon को किसने बनाया 

Cryptocurrency polygon को तीन भारतीयों ने  मिलकर बनाया गया है। Cryptocurrency Polygon 19 मई 2021  के करीब market cap के लिहाज से 10 अरब डॉलर को पार कर गई है। इस समय इसका Market capitalization (बाजार पूंजीकरण) 13 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही polygon ने दुनिया के Top 20 Crypto की सूची में जगह बना ली है। दुनिया भर की Cryptocurrency पर नजर रखने वाली संस्था Coinmarketcap.com के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। दुनिया भर में इन दिनों Cryptocurrency में निवेश करने में लोगों की रुचि बढ़ रही है, हालांकि कई कारणों से Cryptocurrency के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

Polygon ही था  मैटिक नेटवर्क

Polygon को पहले Matic network (मैटिक नेटवर्क) के नाम से जाना जाता था। फरवरी साल 2021 के बाद से इसकी कीमतों में 10 गुना तक वृद्धि हुई है। इसकी कीमतें बढ़ने से ब्लॉकचेन में इसकी दखल बढ़ गई है।  गेमिंग, नॉन फंजिबल टोकन (NFT) और डीफी (Decentralized finance) ने इसमें खऱीदारी शुरू कर दी है। मार्च-2021 में Coin base ने Users (उपयोगकर्ताओं) को polygon.com में Trading (व्यापर ) की इजाजत दे दी है। Coinbase American Stock Market Nasdac में Listed (सूचीबद्ध) कंपनी है।

क्या कहना है पॉलीगॉन के Co founder संदीप नैनवाल का

Polygon के Co founder (सह संस्थापक) संदीप नैनवाल बताते हैं, “polygon में पिछले कुछ समय से अच्छी ग्रोथ देखी जा रही है। जैसे अन्य  Cryptocurrency  के साथ Speculation (अटकलें) जुड़ा होता है वैसी कुछ Speculation Polygon को लेकर भी है,  लेकिन मिला जुलाकर सब ठीक है। इसके साथ यह भी  सच है कि हमने अपना विजन और कामकाज का स्कोप बढ़ाया है। रियल वर्ल्ड एप्लीकेशन और ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ने की वजह से Polygon का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। साल जनवरी, 2021  से लेकर मई, 2021  तक Polygon के एप्लिकेशन में 400 गुना तक बढ़ोतरी हुई है। Polygon के अन्य संस्थापकों में जयंती कानानी और अनुराग अर्जुन शामिल हैं।

Comments are closed.