Cosmos (ATOM)

Cosmos (ATOM) cryptocurrency क्या है? और इसे कैसे ख़रीदे।

वर्तमान में Digital Market और Crypto Trading दुनियां भर के निवेशकों के सर चढ़ के बोल रही हैं। कॉसमॉस (Cosmos (ATOM)) खुद को एक ऐसी परियोजना के रूप में पेश करता है जो ब्लॉकचेन (Blockchain) उद्योग के सामने आने वाली कुछ “सबसे कठिन समस्याओं” को हल करती है। आसान शब्दों में Cosmos (ATOM) Blockchain Networks का एक Combined Network है जिसे हम Network of Blockchain Networks भी कह सकते हैं। असल में यह Blockchain Networks को आपस में Connect करने और उनके बीच Network Established करने का काम करता है इसलिए Cosmos (ATOM) को Internet of Blockchains के नाम से भी जाना जाता है।

Cosmos की उत्पत्ति 2014 में हुई थी, जब Network में एक अहम भूमिका निभाने वाले Tendermint की स्थापना की गई। Cosmos (ATOM) को जे क्वोन, ज़ारको मिलोसेविक और एथन बुकमैन नामक तीन Engineers के द्वारा बनाया गया था। 2016 में, कॉसमॉस के लिए एक वाइट पेपर प्रकाशित किया गया था – और अगले वर्ष एक टोकन बिक्री आयोजित की गई थी।

ATOM टोकन एक हाइब्रिड प्रूफ-ऑफ-स्टेक एल्गोरिथम के माध्यम से अर्जित किए जाते हैं, और वे कॉसमॉस हब (Cosmos hub), परियोजना के प्रमुख ब्लॉकचेन को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। इस क्रिप्टोकरेंसी की नेटवर्क के शासन में भी भूमिका है।

क्या बनता है Cosmos को सबसे अलग?

Crypto Trading की व्यावसायिक दुनिया में ज्यादातर लोगों की चिंता का प्रमुख कारण Blockchain Network होता है। Cosmos (ATOM) का लक्ष्य दो cryptocurrencies के बीच के संवाद को संभव बनाना है और इसी कारण यह लोकप्रिय माना जाता है।

Cosmos (ATOM) को “Blockchain 3.0” के रूप में प्रस्तुत किया गया है और इसका बुनियादी ढांचा उपयोग करने में काफी आसान साबित होता है। Cosmos का performance level असल में Development Growth Kit पर आधारित माना जाता है। यह मौजूद कोड के टुकड़ों का उपयोग करके आसानी से Network Build करने की अनुमति देता है जो कि cosmos को किसी भी अन्य cryptocurrencies से बिल्कुल अलग बनाता है।

भारत में Cosmos कैसे खरीदे !

भारत में, आप कुछ विश्वसनीय ऐप (Apps) से Cosmos खरीद सकते हैं, लेकिन खुद के Risk पर। इस तरह के काफी सारे ऐप हैं। Zebpay, UnoCoin, wazirx, coinswitch आदि है।

Cryptocurrency में invest करने के लिए top 5 Crypto exchange app
2022 में invest करने के लिए top 5 Cryptocurrency list
Blockchain क्या है? और कैसे काम करता है!

Comments are closed.